Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    असिन ने पहली बार खुलकर ऐसे किया अपने प्‍यार का इजहार

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 25 Aug 2015 10:19 AM (IST)

    काफी लंबे वक्‍त बाद असिन फिल्‍म 'ऑल इज वेल' से चर्चा में आई हैं। हालांकि इस फिल्‍म के साथ ही यह खबर भी सामने आई है कि वो हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ दें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। काफी लंबे वक्त बाद असिन फिल्म 'ऑल इज वेल' से चर्चा में आई हैं। हालांकि इस फिल्म के साथ ही यह खबर भी सामने आई है कि वो हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ देंगी, क्योंकि वो जल्द ही माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

    अरे बाप रे..पेंसिल की नोक पर अमिताभ बच्चन, आप भी देखें

    फिल्म 'आॅल इज वेल' के प्रमोशन के दौरान ही असिन की शादी की चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। उस वक्त असिन ने कहा था कि वो अपने सभी कमिटमेंट्स पूरे करने में लगी हैं और इस चक्कर में उन्होंने पिछले दो सालों से कोई नया प्रोजेक्ट भी अपने हाथ में नहीं लिया है। जाहिर सी बात है कि शादी की वजह से उन्होंने ऐसा किया।

    'कबाली' में कुछ ऐसे नजर आएंगे गैंगस्टर बने रजनीकांत

    खैर, असिन ने अपने होने वाले पति यानी राहुल शर्मा के बारे में पहली बार सार्वजनिक तौर पर कुछ कहा है। जी हां, उन्होंने राहुल के बारे में इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही दिलचस्प और प्यारी बात शेयर की है और वो ये है कि राहुल उनकी हर फिल्म के पूरी होने पर उन्हें एक गुलदस्ता भेजते हैं।

    असिन ने लिखा है, 'फ्लोरल सरप्राइज फ्राॅम द मैन... हर फिल्म के लिए एक गुलदस्ता।' असिन ने हाल ही में चार फिल्में पूरी की हैं और हर फिल्म के पूरी होने पर उन्हें राहुल की तरफ से एक गुलदस्ता मिला। असिन ने यही बात इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से शेयर की है और कैप्शन दिया है, 'मेरा प्यार उस व्यक्ति के लिए।' यह पहला मौका है, जब असिन ने राहुल के प्रति अपना प्यार इस तरह से जाहिर किया है।

    खबरें और भी

    'मसान' की श्वेता त्रिपाठी को सही उम्र बताने की चुकानी पड़ी बड़ी कीमत